फिर से सड़कों पर दिखाई देंगी पुरानी फिल्मों में दिखने वाली ये गाड़ियां

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 12:58 PM (IST)

ऑटो डेस्क: देश में मौजूद कई कार मार्केट में अपने कई सारे मॉडल्स ला रहे हैं। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि Hindustan Motors,  Contessa और Ambassador के साथ एक बार फिर से एंट्री करने वाली है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक Hindustan Motors और उसकी पार्टर कंपनी Mitsubishi Motors ने Ambassador के नाम को वापस लाने की योजना का खुलासा किया। हिंदुस्तान मोटर्स के निदेशक ने एक इंटरव्यू में कहा, "एक नए इंजन के लिए यांत्रिक और डिजाइन का काम एक उन्नत चरण में पहुंच गया है।" साथ ही यह भी बताया गया है कि  एंबेसडर को बिल्कुल नए रूप का अनवील किया जाएगा। लेकिन Contessa के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।            

          PunjabKesari                        

Contessa -

Contessa को 1984 में पेश किया गया था, जिसे 2002 में बंद कर दिया गया था। इसमें 1.5-लीटर BMC B-Series इंजन दिया गया था जो 50 PS की पावर जेनरेट कर सकता था। Contessa अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में बेची जाने वाली Vauxhall Victor FE Series पर बेस्ड थी। यह कार एक स्टेटस सिंबल बन गई और भारतीय फिल्मों में भी दिखाई दी।

Hindustan Ambassador - Wikipedia

 Hindustan Ambassador -    

Hindustan Ambassador भारत में बनाई जाने वाली पहली पेसेंजर कार थी,जिसके प्रोडक्शन का काम 2014 में बंद किया गया था। इस कंपनी ने लगभग भारत में 57 साल का सफर तय किया। वही यह कार 1980 और 1990 के दशक में बेहद लोकप्रिय कार बन गई थी। राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं तक हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा था। Ambassador देश की बेहतरीन कारों में से एक है और कई कलेक्टरों के पास अभी भी यह उनके गैरेज में मौजूद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News