निसान मैग्नाइट में अब नहीं मिलेगा ये कलर ऑप्शंन

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 06:33 PM (IST)

ऑटो डेस्क : भारत में निसान मैग्नाइट अब रेड-एंड-ब्लैक (डुअल-टोन) शेड में उपलब्ध नहीं होगी। इसके बजाय, इसे एक नया ब्राउन और ब्लैक कलर मिलता है, लेकिन यह स्टैंडर्ड मोनोटोन ब्राउन से अलग है।

फिलहाल यह एसयूवी तीन डुअल-टोन च्वॉइस में उपलब्ध है, विविड ब्लू विद स्टॉर्म व्हाइट, टूमलाइन ब्राउन विद ओनिक्स ब्लैक (नया), और पर्ल व्हाइट ऑनिक्स ब्लैक। इसके अलावा पांच मोनोटोन शेड्स: ब्लेड सिल्वर, सैंडस्टोन ब्राउन, स्टॉर्म व्हाइट, ओनिक्स ब्लैक , और फ्लेयर गार्नेट रेड में भी यह कार अवेलेबल है।

आइए एक नजर डालते हैं रिवाइज्ड एडिशन-वाइज कलर च्वॉइस पर-

Variant        Colour Options
XE   Blade Silver, Storm White, and Sandstone Brown
XL and XV Executive (upcoming trim)- Blade Silver, Storm White, Sandstone Brown, Onyx Black, and Flare Garnet Red
XV and XV Premium    Blade Silver, Storm White, Sandstone Brown, Onyx Black, Flare Garnet Red, Vivid Blue with Storm White, Tourmaline Brown with Onyx Black, and Pearl White with Onyx Black

 कलर अपडेट के अलावा मैग्नाइट में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि इस सब-4m SUV की कीमत 5.71 लाख रुपये से 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसके कॉम्पटीटर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, किआ सॉनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, टोयोटा अर्बन क्रूजर, रेनॉल्ट काइगर और हुंडई वेन्यू हैं।

कार मेकर कंपनी का कहना है कि मैग्नाइट की 72,000 से अधिक यूनिट्स को पहले ही बुक किया जा चुका है और 30,000 की डिलीवरी भी की जा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News