Tata Motors ने भूटान में लॉन्च की न्यू-जेनरेशन पैसेंजर व्हीकल्स की रेंज

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 10:01 PM (IST)

ऑटो डेस्क। Tata Motors ने भूटान में अपने न्यू-जेनरेशन पैसेंजर व्हीकल की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने कहा है कि उसने भूटान में पैसेंजर व्हीकल के रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर सैमडेन व्हीकल्स के सहयोग से प्रोडक्ट सीरीज लॉन्च की है।
PunjabKesari
Tata Motors न्यू जेनरेशन Tiago, Tigor, Altroz, Nexon, Harrier और फ्लैगशिप SUV Safari को पड़ोसी देश में रिटेल करेगी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में इंटरनेशनल बिजनेस हैड मयंक बाल्दी ने एक बयान में बताया, "भूटान हमारी ग्रोथ स्ट्रेटजी का अहम हिस्सा है। BS-VI पैसेंजर व्हीकल की हमारे न्यू-जेनरेशन व्हीकल्स के लॉन्च के साथ हम सभी मार्केट्स में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं।“


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News