भारत में आज लॉन्च होने जा रही है स्कोडा कोडिएक फेसलिफ्ट

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 10:52 AM (IST)

ऑटो डेस्क: Skoda Kodiaq 2022 में भारत में लॉन्च की जाने वाली Skoda की पहली की कार होगी। जिसे एक एसयूवी के रुप में आज लॉन्च किया जाना है। हालांकि इस कार को कई सारे महत्तवपूर्ण अपडेट्स और परिर्वतनों के साथ पेश किया जाएगा,जिसके बारे में ज़्यादा जानकारी इसकी लॉन्चिंग के बाद ही सामने आएगी।

इसके महत्वपूर्ण अपडेट्स को लेकर कंपनी यह दावा कर रही है कि यह एसयूवी पहले से ज़्यादा फीचर्स और सुविधाओं से लैस होगी और इसके डीज़ल इंजन को पेट्रोल इंजन के साथ रिप्लेस किया जाएगा। भारत में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster और हाल ही में लॉन्च हुई Volkswagen Taigun से होगा।

बात करें कीमत की तो Skoda Kodiaq फेसलिफ्ट की कीमत लगभग 35 लाख रुपए रखे जाने की उम्मीद है। जबकि इस एसयूवी के पिछले एडिशन की कीमत 33 लाख थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News