दिसंबर 2022 में Royal Enfield की सेल्स में आई 7% की गिरावट, कंंपनी ने सेल किए बस इतने यूनिट

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 01:19 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Royal Enfield ने दिसंबर 2022 के लिए बिक्री के आंकड़ों को जारी किया है। बाइक निर्माता ने बताया कि कंपनी की सेल में  7% की गिरावट भी आई है। बता दें कंपनी ने दिसंबर 2022 में 68,400 यूनिट सेल किए हैं, जबकि 2021 की समान अवधि में 73,739 यूनिट्स  बिके थे। दूसरी और घरेलु बाजार में कंपनी ने दिसंबर 2021 में 65,187 मोटरसाइकिल बेचे थे, जिसके मुकाबले दिसंबर 2022 में 59,821 यूनिट ही बिक पाए।  

PunjabKesari

इस गिरावट के बावजूद रॉयल एनफील्ड ने वार्षिक दर पर 48% की ग्रोथ हासिल की थी। कंपनी ने अप्रैल से दिसंबर 2022 तक 6,16,370 मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि 2021 की इसी अवधि में 4,16,593 इकाइयाँ बिकी थीं। इस दौरान घरेलू बिक्री में 50% की वृद्धि हुई जबकि निर्यात में 32 % की वृद्धि देखी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News