12 अगस्त को लॉन्च होने जा रही है नई महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 11:10 AM (IST)

ऑटो डेस्क: Mahindra 12 अगस्त को अपनी स्कॉर्पियोक्लासिक को लॉन्च करने वाली है। नई स्कार्पियो मौजूदा मॉडल का ही अपडेटेड वर्जन होगा, जिसे 2 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा।ऑफिशियल डेब्यू से पहले नई एसयूवी डीलरशिप्स पर पहुंचनी शुरू हो गई है। जिसमें कई सारे बदलाव भी देखे गए हैं। इससे पहले जुलाई में महिंद्रा ने स्कार्पियो एन को लॉन्च किया था। जिसकी शुरूआती कीमत 11.99 लाख रुपए बताई गई थी।

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक दो वेरिएंट्स S और S11 में बेचा जाएगा.

अपडेट्स की बात करें तो इस मिड-साइज suv में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स,री-स्टाइल बंपर, फॉग लैंप को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा फ्रंट में अन्य डिज़ाइन एलिमेंट्स में बदलाव नहीं किए गए। वही रियर प्रोफाइल काफी हद तक मौजूदा मॉडल के समान ही रहेगी।

नई स्कॉर्पियो में मौजूदा मॉडल के समान 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा,जो 136BHP की पावर पर 319 NM का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबाक्स के साथ जोड़ा जाएगा। नई स्कार्पियो क्लासिक S और S11 वेरिएंट्स में सेल के लिए अवेलेबल होगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News