एमजी ने 2024 तक ईवी से 20% सेल का रखा टारगेट

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 04:18 PM (IST)

ऑटो डेस्क:  MG Motor India ने जनवरी 2020 में देश में अपनी पहली MG ZS EV लॉन्च की थी। जिसके बाद अब कंपनी 2023 में फिर से एक इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह अपकमिंग ईवी ग्लोबल प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी, जिसे भारतीय ग्रहकों अनुसार ही डिज़ाइन किया जाएगा और इसकी कीमत 10-15 लाख रुपए की होगी।

मौजूदा MG ZS EV को कंपनी द्वारा 2 वेरिएंट्स में पेश किया गया था, जिसमें एक वेरिएंट की कीमत 21 लाख रुपए दूसरे वेरिएंट की कीमत 24.68 लाख रुपए की है। इसके अलावा इसमें 44.5kWh ली-आयन बैटरी पैक दिया गया है। जो एक बार फुल चार्जिंग पर 419km की रेंज प्रदान करता है। बात करें इसकी सेल की तो कंपनी अब तक इसके कुल 3,838 यूनिट्स की सेल कर पाई है।

MG की मौजूदा ईवी का मुकाबला Tata Nexon EV से है। इसके अलावा कीमत के मामले में इसका मुकाबला 15 लाख रुपए से कम की श्रेणी में एकमात्र Tata Tigor EV से भी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News