20 जुलाई को मारुति सुज़ुकी रिप्लेस करने वाली है इस कार को…..

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 05:55 PM (IST)

ऑटो डेस्क: मारुति सुजुकी 20 जुलाई को टोयोटा अर्बन क्रूजर हैदर मिडसाइज एसयूवी के एडिशन को रिवील करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस नए एडिशन को लेकर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे कंपनी पुरानी एस क्रॉस के साथ रिप्लेस करेगी जिसे मारुति विटारा के नाम से जाना जाएगा। एस क्रॉस की तरह इसे नेक्सा आउटलेट्स पर बेचा जाएगा।

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी द्वारा भारत में एस क्रॉस को अगस्त 2015 में मारुति सुजुकी की सबसे प्रीमियम पेशकश के रूप में लॉन्च किया गया था और उस समय एस-क्रॉस को हुंडई क्रेटा और रेनॉल्ट डस्टर के राइवल के रूप में जाना जाता था।  लॉन्चिंग के समय  S Cross को दो डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया था। जबकि  कंपनी ने एस-क्रॉस की लॉन्चिंग के 5 साल बाद इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन जोड़ा था।

इसके अलावा सेल्स की बात करें तो एस क्रॉस का प्रदर्शन मारुति के बाकी मॉडल्स की तुलना में कुछ खास अच्छा नहीं रहा। यानि कि लॉन्चिंग के बाद से एस-क्रॉस के केवल 1.6 लाख यूनिट्स ही सेल कर पाई है। सुजुकी ने पिछले साल एक भारी अपडेट के साथ एस क्रॉस को ग्लोबली पेश किया था। जिसे भारत में पेश किए जाने की संभावना नही है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News