Mahindra XUV700 ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, 24 घंटे में चली 4000 किमी.

punjabkesari.in Wednesday, Oct 13, 2021 - 04:56 PM (IST)

ऑटो डेस्क। Mahindra XUV700 ने चेन्नई में अपने ही बनाए नए SUV प्रोविंग ट्रैक (MSPT) में 24 घंटे की स्पीड एंड्योरेंस चैलेंज में एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। इस चैलेंज में एंट्री करने वाली चार XUV700 SUVs में से हर एक ने इवेंट में 4000-किमी से अधिक की दूरी तय की। इस इवेंट में पिछला रिकॉर्ड 2016 में 3161 किमी था। चार XUV700 में से, सबसे ज्यादा डीजल मैनुअल एडिशन ने रिकॉर्ड 4384.73 किमी की दूरी तय की। डीजल ऑटोमैटिक एडिशन ने 4256.12 किमी, पेट्रोल मैनुअल ने 4232.01 किमी जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक ने 4155.65 किमी की दूरी तय की।
PunjabKesari
नेशनल रिकॉर्ड के अलावा, XUV700 SUV ने MSPT में इस चुनौती के दौरान 80 दूसरे रिकॉर्ड भी तोड़े। इस चैलेंज में मैक्सिमम व्हीकल स्पीड 170-180 किमी/घंटा रखी गई थी। आपको बता दें यह चुनौती फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के कड़े नियमों और निगरानी के बीच हुई थी। यह इवेंट ईवीओ इंडिया द्वारा ऑर्गेनाइज किया गया था, जबकि रिकॉर्ड्स को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा वैरिफाइड़ किया गया था।
PunjabKesari
सभी एक्सयूवी700 एसयूवी वेरिएंट को 24 घंटे तक तय की गई मैक्सिमम स्पीड लिमिट पर चलाया गया था। फ्यूल भरने या ड्राइवर बदलने के लिए केवल क्विक स्टॉपओवर थे। एसयूवी को देश में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने ऑटो एंथुजिआस्टिक द्वारा ड्राइव किया गया था। इवेंट को हरी झंडी दिखाने वाले महिंद्रा में ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट के चीफ वेलुसामी आर ने कहा, "एक्सयूवी700 पर हमें गर्व है, जिसने नए नेशनल रिकॉर्ड के साथ नए पैरामीटर बनाए हैं। यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि यह उपलब्धि हमारे अपने वर्ल्ड लेवल MSPT पर आई है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News