2021 में भारत में लॉन्च हुई लग्ज़री इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में यह गाड़ियां हैं शामिल..

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 12:24 PM (IST)

ऑटो डेस्क: देश में लगातार बढ़ते हुए प्रदूषण और राज़्य सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जाने वाली सबसिडी ने लोगों का ध्यान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित किया है। पिछले कुछ समय में यह देखने में आया है कि भारत में लोगों का रूझान धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए 2021 में भारत में कई लग्ज़री कार निर्माताओं ने अपने ईलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च किए हैं। जिसमें कुछ नए मॉडल्स और कुछ मौजूदा मॉडल्स के फेसलिफ्ट एडिशन हैं। आइए एक नज़र डालते हैं 2021 में पेश की गई इलेक्ट्रिक कारों पर-

2021 MG ZS EV

2021 में भारत में ईवी की लॉन्चिंग की शुरुआत MG ZS EV से हुई। कंपनी ने इस मॉडल के फेसलिफ्ट एडिशन को फरवरी में लॉन्च किया था। इस एडिशन को काफी अच्छे बैटरी पैक के साथ पेश किया  गया था,जोकि 143पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसी के साथ यह केवल 7 सेकेंड में 100किमी /घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। 2021 MG ZS EV की शुरुआती कीमत 20.99 लाख रुपए की है।

PunjabKesari

Jaguar I-Pace

MG ZS EV के बाद ब्रिटिश कार निर्माता  द्वारा भारत में लॉन्च की जाने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कार Jaguar I-Pace इलेक्ट्रिक एसयूवी थी। जिसे 2021 मार्च में भारत में लॉन्च किया गया थाऔर इसकी कीमत 1.06 करोड़ रुपए रखी गई थी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार चार्ज होने पर 480 किमी की रेंज प्रदान करती है और इसे 100kW फास्ट चार्ज के माध्यम से 45 मिनट में 80% तक रिचार्ज किया जा सकता है। यह EV 395 bhp की पावर, 696 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है और यह केवल 4.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। 

PunjabKesari

Audi e-tron

जर्मन ऑटो दिग्गज ऑडी ने भी इस साल भारत में 3 मॉडल्स - e-tron 50, e-tron 55 और e-tron sportback 55 को लॉन्च किया है। जिनकी शुरूआती कीमत 99.99 लाख रुपए की है। बात करें अगर बैटरी की तो ऑडी ई-ट्रॉन 55 और ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55 में 95kW का बैटरी पैक दिया गया है जबकि ई-ट्रॉन 50, 71kW के  बैटरी पैक से लैस है। इन ईवीएस को लेकर कंपनी यह दावा करती है कि यह केवल 5.7 सेकंड में  ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। इसी के साथ ऑडी का इन ईवी मॉडल्स को लॉन्च करने का मकसद जगुआर आई-पेस और मर्सिडीज ईक्यूसी जैसे लक्जरी ईवी टक्कर देना था।

PunjabKesari

Tata Tigor EV

टाटा मोटर्स ने अपनी टिगोर ईवी के फेसलिफ्ट एडिशन को अगस्त में, 11.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। जो कि मौजूदा समय में बाजार में सबसे सस्ती EV बन गई। इसी के साथ इस ईवी ने एनसीपी क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। 2021 Tigor EV सिंगल चार्ज पर 306 किलोमीटर की रेंज देती है। फास्ट चार्जर से इसे एक घंटे में लगभग 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

PunjabKesariAudi e-tron GT

ऑडी का मकसद 2021 में 5 ईवी लॉन्च करने का था। जिसके चलते कंपनी ने एक बार फिर से सितंबर में e-tron के GT और RS GTएडिशन की पेशकश की थी। जिन्हें 1.80 करोड़ रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया। ई-ट्रॉन जीटी ऑडी की अब तक की सबसे पावरफुल ईवी है। ई-ट्रॉन GT 470 hp की पावर और 630 Nm का टार्क जेनरेट कर सकती है,जबकि RS e-tron GT 590 hp की पावर और 830 Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। बात करें इसकी स्पीड की तो, ई-ट्रॉन जीटी केवल 4.1 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और RS एडिशन केवल 3.3 सेकंड समान स्पीड हासिल कर सकता है।

PunjabKesari

Porsche Taycan EV

Porsche भी Taycan EV के लॉन्च के साथ भारत में लग्जरी ईवी रेस में शामिल हो गई है। कंपनी ने इस मॉडल को 1.50 करोड़  रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया था। इसी के साथ यह मॉडल 4 वेरिएंट्स- टायकन, टायकन 4एस, टर्बो और टर्बो एस के साथ पेश किया गया है।  टायकन ईवी 761 पीएस की पावर जेनरेट कर सकती है और यह केवल 2.8 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

PunjabKesari

BMW IX

BMW  ने साल के अंत में ईवी सेगमेंट में एंट्री की है। भारत में कंपनी ने1.16 करोड़ रुपए की कीमत वाली BMW IX लॉन्च की है। इसका मुकाबला ऑडी ई-ट्रॉन जीटी, मर्सिडीज ईक्यूसी, जगुआर आई-पेस से होगा। BMW IX ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी ने यूरो एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में 5-स्टीर रेटिंग हासिल की है। 2021 BMW iX एक बार चार्ज करने पर 414 किमी तक की रेंज प्राप्त की जा सकती है और यह 326 hp की पावर और 630 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसी के साथ यह ईवी 6.1 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

 

इन इलेक्ट्रिक मॉडल्स के अलावा अगले साल भी भारत में कई इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किए जाएंगे। जिसके चलते हुंडई द्वारा पहले ही यह घोषणा की जा चुकी है कि कंपनी अगले 6 सालों में भारत में अपने ईवी लॉन्च करेगी। जबकि किआ भी अगले साल भारत के लिए अपनी ईवी प्लान को रिवील करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News