I-Phone असेंबल करने वाली Foxconn ने अनवील किए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जानें क्या है योजना

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 02:41 PM (IST)

ऑटो डेस्क। इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन तेजी से दुनियाभर में बढ़ रहा है। इसके लिए न केवल ट्रेडिशनल ऑटो कंपनियां काम कर रही है, बल्कि इस लिस्ट में कई नए खिलाड़ी भी हैं। सभी कंपनियां लगातार कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने की कोशिश कर रही हैं। इस लिस्ट में दुनिया भर के कुछ ऐसे स्टार्टअप भी हैं जो दशकों पुराने ऑटो ब्रांडों को चुनौती दे रहे हैं। इसमें सबसे नया नाम Foxconn टेक्नोलॉजी ग्रुप है जिसने सोमवार को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की अपनी सीरीज को अनवील किया है।
PunjabKesari
आपको बता दें कि ताइवान की Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन असेंबल करने वाली कंपनी है और ग्लोबल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेस में काफी मशहूर है। लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनिया में इसकी एंट्री को इसके विस्तारवादी कदम के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में एक एसयूवी और एक सेडान मॉडल को अनवील किया है। कंपनी ने यह भी बताया कि वह अपने ब्रांड के तहत इन व्हीकल्स को ग्राहकों को बेचने के बजाय ऑटोमोटिव ग्राहकों को बेचने की योजना बना रही है। Foxconn की प्रमुख फ्लैगशिप हॉन-हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री प्रेसीडेंट यंग लियू ने कहा, "हम अब शहर में नए बच्चे नहीं हैं।" "हमने फिलहाल एक ईवी सप्लाई सीरीज बनाई है और अपने ईवी हार्डवेयर को शोकेस किया है।"
PunjabKesari
कंपनी का इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनिया में कदम बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। आपको बता दें कि Apple पिछले कुछ समय से मोबिलिटी स्पेस पर नजर गड़ाए हुए है। फिलहाल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Apple के साथ अच्छे संबंधों की वजह से Foxconn को फायदा हो सकता है।
PunjabKesari
इसके अलावा कंपनी ने यह साफ किया है कि क्लोजर होम, यूलॉन मोटर कंपनी Foxconn की पहली इलेक्ट्रिक-कार ग्राहक कंपनियां होंगी। कंपनी के अधिकारियों ने इवेंट में इसकी पुष्टि की। फिलहाल किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री कंपनी ने शुरू नहीं की है। बिक्री शुरू होने के बाद Foxconn का मुकाबला टेस्ला, वोक्सवैगन और हुंडई जैसे दुनिया भर के कुछ सबसे बड़े खिलाड़ियों से होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News