नए अवतार में हीरो ने पेश की अपनी स्ट्रीटफाइटर 2022 Xtreme 160 R

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 11:28 AM (IST)

ऑटो डेस्क: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकोर्प ने इंडियन मार्केट में 2022 Xtreme 160 R को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इसे पहले के मुकाबले कुछ हल्के बदलावों के साथ पेश किया गया है। यह बदलाव केवल इसकी लुक्स में ही किए गए हैं।

2022 Hero Xtreme 160R Launched - Prices Start At Rs 1.17 Lakh

कंपनी ने इस बाइक की लुक को बदलते हुए इसमें Stealth Edition के समान इंडिकेटर के नीचे गियर को प्लेस किया है। इसके अलावा इसमें पहले की तरह ही रिवाइज़्ड सीट्स और रिडिज़ाइन किए हुए external grab rail दिए गए है। लुक्स के अलावा इसके मकैनिकल पार्टस में कोई अपडेट नही किए गए हैं। यानि कि इसमें पहले की तरह ही 163cc का इंजन दिया गया है, जोकि 15.2 PS की पावर और 14 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

2022 Hero Xtreme 160R Launched - Prices Start At Rs 1.17 Lakh

बात करें फीचर्स की तो इसके इंस्ट्रूमेंट कलस्टर को LED कंसोल के साथ रिप्लेस किया गया है जोकि  गियर पोजीशन इंडिकेटर, फ्यूल गेज, स्पीडोमीटर, टैकोमीटर,ओडोमीटर की महत्वपूर्ण जानकारी दिखाता है। इसके अलावा इसमें एक USB चार्जर भी दिया गया है, जिसकी सहायता से मोबाइल को आसानी से चार्ज  किया जा सकता है। इसी के साथ इसे एक अट्रैक्टिव लुक देने के लिए इसमें hazard लाइट्स और LED DRLs भी शामिल की गई हैं।  

2022 Hero Xtreme 160R Launched - Prices Start At Rs 1.17 Lakh

बता दे  इस बाइक को 3 ट्रिम्स-Single, Disc और Stealth Edition में पेश किया गया है,जिनकी कीमत क्रमश: 1.17 लाख,1.20 लाख और 1.22 लाख रुपए है। यह सभी  कीमतें एक्स-शो रुम के अनुसार ही बताई गई हैं।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News