भारत में शुरू हुई 2023 Range Rover Sport की डिलीवरी

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 05:54 PM (IST)

ऑटो डेस्क: रेंज रोवर ने इस साल मई में 2023 रेंज रोवर स्पोर्ट लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के इतने समय के बाद कंपनी ने इसके लिए डिलीवरी शुरू कर दी गई है। इस कार को कंपनी ने 1.64 करोड़ रुपए की कीमत पर उतारा गया है। मौजूदा यह एसयूवी 4 वेरिएंट्स में अवेलेबल है।

PunjabKesari

2023 रेंज रोवर स्पोर्ट एमएलए-फ्लेक्स आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इसमें पुराने मॉडल की तुलना में लंबा व्हीलबेस दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में स्लिमर रेडिएटर ग्रिल दी गई है,जो इस कार को एक स्पोर्टी लुक देती है। इसके इंटीरियर में 13.1-इंच टचस्क्रीन के साथ Pivi प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13.7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। रेंज रोवर स्पोर्ट दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें एक 3.0-लीटर पेट्रोल यूनिट और दूसरा 3.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News