Tata के इन CNG वेरिएंट्स पर इसी महीने से स्टार्ट होने जा रही हैं बुकिंग्स

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 02:29 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Tata Motors पिछले काफी समय से CNG सेगमेंट में एंट्री को लेकर प्लान बना रही थी। जिसके चलते कंपनी ने दिसंबर में घोषणा की थी कि Tata, 2022 में अपने सीएनजी वेरिएंट्स ला रही है। आपको बता दें कि इससे पहले इस सेगमेंट में केवल Maruti Suzuki और Hyundai ही शामिल हैं। इसी महीने से कंपनी सीएजी वेरिएंट्स के लिए ऑफिशियली बुकिंग्स भी स्टार्ट करने वाली है, जिसके बारे में ही हाल ही में जानकारी शेयर की है।  

PunjabKesari

टाटा ने अपनी डीलरशिप्स पर Tiagoऔर Tigor के सीएनजी वेरिएंट के लिए ऑफिशियली बुकिंग शुरू कर दी हैं। जिसके लिए टोकन अमाउंट 5,000 से 20,000 रुपए के बीच का है। अनुमान है कि इन दोनों मॉडलों की कीमत की घोषणा इस महीने के अंत में की जा सकती है। पर फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया।

इसी के साथ आपको बता दें कि Tiagoऔर Tigor के CNG वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। CNG से चलने वाली Tiagoऔर Tigor में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में स्टाइल में कोई बदलाव नहीं किए हैं, हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि टाटा कौन से ट्रिम में सीएनजी किट की पेशकश करने वाला है।  

PunjabKesari
मौजूदा Tiagoऔर Tigor में 86hp, 113Nm, 1.2-लीटर, पेट्रोल इंजन दिया गया है, और इसके इंजन को मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया है। लेकिन सीएनजी एडिशन में केवल मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने Tigor EV को लॉन्च किया था। सीएनजी एडिशन के लॉन्च के साथ, Tigor भारत में एकमात्र सेडान होगी जो पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में अवेलेबल होगी।

बात करें राइवल्स की तो टाटा Tiago CNG का मुकाबला Hyundai Santro CNG और Maruti Wagon R CNG से होगा, जबकि Tigor CNG का मुकाबला Hyundai Aura CNG से होगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीएनजी लाइन-अप की शुरुआत के साथ, टाटा मोटर्स देश में उपलब्ध सभी प्रकार के ईंधन - पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पर काम करने वाली कुछ कार निर्माता कंपनियों में से एक होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News