BMW और Toyota मिलकर बनाएंगे हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाले व्हीकल

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 05:06 PM (IST)

ऑटो डेस्क: हाल ही खबर सामने आई है कि BMW और Toyota मिलकर हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले वाहनों के प्रोडक्शन पर काम करने वाली है। जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इसे साल 2025 में पेश किया जाएगा। Hydrogen fuel cell को व्हीकल्स के लिए एक ऑप्शन के रुप में देखा जाता है। और यह पर्यावरण के लिए  भी काफी अच्छा है।

बीएमडब्ल्यू के एक अधिकारी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जर्मन वाहन निर्माता टोयोटा के साथ मिलकर वे हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी वे टोयोटा के साथ मिलकर अन्य परियोजनाओं पर भी काम करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि बीएमडब्ल्यू ने पिछले साल म्यूनिख मोटर शो में iX5 हाइड्रोजन कॉन्सेप्ट व्हीकल को पेश किया था। जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि इस मॉडल के प्रोडक्शन एक सीमित संख्या में किया जाएगा।  

 

 

 

 

 

 

 

                                                                                                         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News