सेमीकंडक्टर चिप की आपूर्ति में सुधार से 11% तक बढी वाहनों की थोक बिक्री

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 01:01 PM (IST)

ऑटो डेस्क: कोविड-19 के चलते पिछले काफी समय से ऑटोमोबाइल सेक्टर सेमीकंडक्टर चिप्स की भारी किल्लत से जूझ रहा था। जिसका सीधा वाहनों की सप्लाई पर देखा गया था। इस कमी के चलते ग्राहकों को कार की डिलीवरी के लिए एक लंबे वेटिंग पीरियड का इंतज़ार करना पड़ता था। लेकिन अब खबर सामने आई है कि सेमीकंडक्टर चिप्स की ऑपूर्ति में सुधार दर्ज किया गया। चिप्स की ऑपूर्ति में सुधार और फेस्टिव सीज़न को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने वाहनों के प्रोडक्शन को बढ़ा दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

हाल ही में सियाम (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स’) द्वारा कुछ सेल आंकड़े जारी किए हैं। जिनमें जुलाई में पेसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री में सालाना आधार पर 11 % की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, यह थोक बिक्री जुलाई, 2022 में बढ़कर 2,93,865 इकाइयों पर पहुंच गई थी,जबकि जुलाई, 2021 में यह आकंड़ा केवल 2,64,442  यूनिट्स पर ही सिमट गया था।

How coronavirus pandemic is affecting India's already ailing auto sector |  Coronavirus News – India TV

वहीं अगर यूटिलिटी व्हीकलस की सेल्स की बात करें तो यह थोक बिक्री जुलाई 2021 में 1,24,057 यूनिट्स की हुई जबकि जुलाई 2022 में यह आकड़ा 11% बढकर  1,37,104 यूनिट्स तक बढ़ गई है। इसी तरह, 2 व्हीलर्स की थोक बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 13,81,303यूनिट्स पर पहुंच गई, जोकि 2021 में12,60,140 यूनिट्स तक ही रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News