पद्म भूषण आनंद महिंद्रा की वो 5 बातें, जिनसे बदल सकता है जीवन...

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 12:54 PM (IST)

ऑटो डेस्क। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस गौरवशाली सम्मान को पाने के बाद भी आनंद महिन्द्रा खुद को इसके लिए अयोग्य मान रहे हैं। उन्होंने यह बात एक ट्वीट में कही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के अध्यक्ष ने कहा कि वह अन्य प्राप्तकर्ताओं की तुलना में खुद को अयोग्य महसूस करते हैं। आनंद महिंद्रा युवाओं के बीच चर्चित व्यक्ति हैं और देश के युवाओं को सफल होने के मंत्र देते रहते हैं।

आइए जानते हैं आनंद महिंद्रा के युवाओं को दिए गए सफलता के मंत्रों के बारे में...
PunjabKesari
#5 कोई नहीं जानता कि दुनिया कैसे बदलेगी। यही एक तरीका है कि भविष्य के लिए योजनाएं बनाइए। आपको उनमें से एक पर विश्वास की छलांग लगाने का साहस करना होगा।

#4 जब आप सही लक्ष्य निर्धारित करते हैं और कुशलतापूर्वक और लगन से काम करते हैं, तो परिणाम जरूर मिलते हैं।
PunjabKesari
#3 लीडर पीछे नहीं देखते, वे इधर उधर नहीं देखते, वे आगे देखते हैं।

#2 सफल होने के लिए आपको हर दिन चुनौती के रुप में स्वीकार करना होगा, आपको पागल बने रहना होगा।
PunjabKesari
#1 हर चीज बदल सकती है और बदलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News