चीन पर निर्भरता घटाने के लिए पांच-सात हजार करोड़ रुपए की योजना लाए सरकार: एसीएफआई

Monday, Sep 21, 2026 - 12:33 PM (IST)

नई दिल्लीः उद्योग निकाय एग्रो केम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसीएफआई) ने रविवार को एक रिपोर्ट में कहा कि सरकार को कृषि रसायन तकनीकी और मध्यवर्ती उत्पादों में देश की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने तथा चीन के लागत लाभ का मुकाबला करने के लिए 5,000 से 7,000 करोड़ रुपए की सहायता योजना लानी चाहिए। परामर्श फर्म केपीएमजी के सहयोग से तैयार की गई इस रिपोर्ट में सात से आठ वर्ष के कार्यक्रम का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें संयंत्र स्थापित करने के लिए दो से तीन वर्ष और उसके बाद उत्पादन सहायता शामिल है। 

रिपोर्ट में वृद्धिशील बिक्री पर पांच से आठ प्रतिशत प्रोत्साहन तथा औद्योगिक बिजली और साझा अपशिष्ट उपचार संयंत्रों पर 30 से 40 प्रतिशत सब्सिडी देने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कदम सीधे तौर पर चीन की कम परिचालन लागत का मुकाबला करेगा। 

रिपोर्ट में कहा गया कि इस नीतिगत ढांचे में नई और मौजूदा विस्तार परियोजनाओं, दोनों के लिए बड़ी कंपनियों तथा छोटी इकाइयों को शामिल करते हुए निवेश की क्रमिक सीमा तय की जानी चाहिए। इसके अलावा विशेष अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के लिए पूंजीगत अनुदान देने की भी मांग की गई है। रिपोर्ट में जोर दिया गया कि किसी भी नीति का उद्देश्य स्थायी संरक्षण या सब्सिडी पर निर्भरता पैदा करना नहीं होना चाहिए, बल्कि उन संरचनात्मक कमियों को दूर करना होना चाहिए जो प्रतिस्पर्धात्मकता को नुकसान पहुंचाती हैं।  

jyoti choudhary

Advertising

Related News

महंगाई ने तोड़े रिकॉर्ड, दो साल के हाई पर पहुंची Retail inflation, प्याज-लहसुन की कीमतों ने बिगाड़ा बजट

Mother Dairy raises milk price: मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, 2-4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से नई दरें लागू

Sugar MSP Hike: महंगी होगी चीनी! कारोबारियों ने की ₹31 से बढ़ाकर 42 रुपए करने की मांग

अमूल के बाद अब नंदिनी ने दिया ग्राहकों को झटका, बढ़ाए घी-मक्खन के दाम, 4 नवंबर से नई दरें लागू

Sugar Price Hike: चीनी की कीमतों में उछाल, एक साल में 13 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम

Cooking Oil ने बिगाड़ा रसोई का बजट, ड्यूटी घटाने के बावजूद कीमतों में क्यों नहीं आई कमी?

सरकार ने कपास के शुल्क-मुक्त आयात की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई

कमजोर मानसून के बीच अब तक 11,000 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई, रबी फसलों का रकबा घटा

Tomato Price Crash: टमाटर के दाम में बड़ी गिरावट से किसान परेशान, 65% तक गिरे भाव, जानें वजह?

Turmeric Price: हल्दी की कीमतों में लगी आग, एक साल में 80% हुई महंगी, सूखे का डर और कम सप्लाई से चढ़े दाम

''कांदा एक्सप्रेस'' 440 टन प्याज लेकर 18 अक्टूबर तक पहुंचेगी त्रिपुरा

Inflation Hike: आम आदमी की रसोई पर महंगाई का तड़का, शाकाहारी थाली 10% और नॉन-वेज 6% महंगी

इक्रा ने कमजोर मानसून के कारण कृषि वृद्धि दर का अनुमान घटाया

त्योहारों से पहले सरकार ने चीनी डीलर के लिए स्टॉक सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल की

Pulse Price Hike: चीनी-तेल के बाद अब दालों ने बढ़ाई टेंशन, एक महीने में 11% तक बढ़े दाम

एथनॉल से किसानों की आय बढ़ाने, ईंधन आयात घटाने में मिलेगी मदद: गडकरी

दशहरा और दिवाली के दौरान चीनी की कीमतें नियंत्रण रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ISMA

Milk Price: महंगा हो सकता है दूध, यूनियनों ने की ₹8-10 तक बढ़ोतरी की मांग, जानें किस राज्य में रखा कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव

Onion Price: प्याज की कीमतों ने बिगाड़ा किचन का बजट, क्यों महंगा हुआ और कब मिल सकती है राहत?