धार्मिक भेदभाव के नाम पर हिंदुओं का उत्पीड़न असहनीयः गोयल

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2020 - 01:55 PM (IST)

नई दिल्ली: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने चेन्नई में एक हिन्दू बेकरी मालिक को अपने उत्पादन बनाने में मुस्लिम स्टाफ नहीं होने का बोर्ड मात्र लगाने पर गिरफ्तार कर लेने की कटु निंदा की है। फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जयभगवान गोयल ने आज यहां कहा कि जैन बेकरी एंड कन्फेक्शनरीज के मालिक को कथित धार्मिक भेदभाव फैलाने के आरोप में गिरफ्तार करने से स्पष्ट है कि हिंदुस्तान में हिंदुओं को जनसाधारण की इच्छाओं के दृष्टिगत अपने व्यापार की सही जानकारी देना भी गुनाह हो गया है। 

पूरे हिंदुस्तान भर में एक लहर चला कर हिंदुओं को धार्मिक भेदभाव करने के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सरकारें व प्रशासन उस समय मूक क्यों बन गए थे जब मुंबई में खुलेआम हिंदुओं की दुकानों से सामान ना खरीदने का कुप्रचार चलाया जा रहा था। गोयल ने कहा कि हिंदुओं के उत्पीड़न का मुख्य कारण असंगठित होना है। इसी कारण कुछ राज्य सरकारें एवं वहां के प्रशासन हिंदुओं को दूसरे दर्जे के नागरिक समझने लगे हैं। इसके विपरीत मुसलमानों की छिछोरी हरकतों तक को नजरअंदाज करने की नीति अपनाई जाती है। इससे हिंदू-मुसलमान के बीच खाई और बढ़ेगी।

(राजकुमार पाण्डेय)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News