स्वीट मैंगो चिली सॉस

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 12:41 PM (IST)

पंजाब केसरी(यम): गर्मी के मौसम में लोग आम का सेवन करते हैं। कई लोग आम की चटनी के शौकीन होते है। आम की चटनी कई तरीकों से बनाई जाती है। आज हम आपको स्वीट मैंगो चिली सॉस बनाने की रेसिपी बताएंगे। आप इसे बहुत कम समय में भी बना सकते है। 

सामग्री
- 500 ग्राम आम
- 60 ग्राम शिमला मिर्च
- 1 टेबलस्पून रेड चिली सॉस
- 1 टेबलस्पून लहसुन
- 1/2 टीस्पून नमक
- 250 ग्राम चीनी
- 2 टेबलस्पून नींबू का रस
- 220 मि.ली एप्पल साइड विनेगर
- 220 मि.ली पानी 

विधि
1. एक कड़ाही में आम, शिमला मिर्च, रेड चिली सॉस,लहसुन, नमक, चीनी, नींबू का रस, एप्पल साइड विनेगर और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। इसे 20 मिनट के लिए उबलने दें। 
2. अब इसे आंच से हटा दें। इस मिक्सर को ब्लेंडर में डालें और स्मूथ पेस्ट बना लें।
3. फिर इसे एक साफ जार में निकालकर ठंडा करके फ्रिज में रख दें।  
4. स्वीट मैंगो चिली सॉस तैयार है। इसे सर्व करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News