Sprouted मूंग दाल चाट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2017 - 11:53 AM (IST)

जायका : आमतौर पर सभी चाट खाने के शौकीन होते हैं। चाट कई तरह की होती है जैसे भल्ला चाट,पापड़ी चाट आदि। आज हम आपको पौष्टिकता से भरपूर Sprouted मूंग दाल चाट की रेसिपी बताएगें। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है और इसकी रेसिपी भी बहुत ही आसान हैं। इस चाट में कैलोरी बहुत ही कम होती है। इसलिए यह  हैल्थ कॉनशियस लोगों की पहली पसंद है।


सामग्री
- 230 ग्राम अंकुरित मूंग दाल
- 50 ग्राम प्याज
- 80 ग्राम टमाटर
- 80 ग्राम उबले हुए आलू
- 40 ग्राम अनार
- 1 1/2 टी स्पून चाट मसाला
- 1 टेबल स्पून नींबू का रस
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टेबल स्पून हरी चटनी
- 1 टेबल स्पून इमली की चटनी
- 1 टेबल स्पून पुदीना
- 1 टेबल स्पून धनिया
- हरी चटनी सजाने के लिए
- अनार सजाने के लिए


विधि
1. एक बाउल में सारी सामग्री को लेकर अच्छे से मिक्स करें।
2. फिर इसे हरी चटनी और अनार के दानों से गार्निश करें।
3. तुरंत परोसे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News