बिना बेक किए बनाएं Nutella CheeseCake

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2017 - 11:59 AM (IST)

केके के बिना पार्टी अधूरी लगती है। आजकल लोग घर पर ही केक बनाना पसंद करते है। आज हम आपको न्यूटिला चीज़ केक बनाने की रेसिपी बताएंगे। आप इसे बिना बेक किए भी बना सकते है। 

सामग्री
- 24 ओरेओ कुकिस
- 60 ग्राम बटर
- 390 ग्राम न्यूटिला (Nutella)
- 350 ग्राम क्रीम चीज
- 550 ग्राम क्रीम(बांटा हुआ)

विधि
1. सबसे पहले ओरेओ कुकिस को क्रश कर लें और बटर डालकर अच्छे से मिलाएं।
2. अब पैन को ग्रीस करके क्रश की कुकिस डालकर अच्छे से फैलाएं।
3. एक बाउल में न्यूटिला, क्रीम चीज़ और क्रीम डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
4. इस पेस्ट को ओरेओ कुकिस के ऊपर फैलाएं। फिर दोबारा इसके ऊपर क्रीम डालें और चॉकलेट फैलाएं।
5. रातभर के लिए इसे फ्रीज में रखें। बाद में इसे काटकर सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News