टेस्टी और हैल्दी Egg Burger

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 09:51 AM (IST)

आजकल लोग फास्ट फूड खाना अधिक पसंद करते हैं खासकर चाइनिज। अगर आप भी चाइनिज खाने के शौकीन है तो हम आपके लिए एग बर्गर ट्राई करें। आज हम आपको एग बर्ग बनाने की रेसिपी बताएंगे।

सामग्री
- 1 1/2 टेबलस्पून बटर
- 2 अंडे(सफेद भाग)
- 1 अंडा
- नमक
- काली मिर्च

(टॉपिंग के लिए)
बर्गर बन
मेयोनेज़
केचप
सलाद
टमाटर स्लाइस
जलपिनोज
नमक
काली मिर्च
धनिया
पनीर स्लाइस

विधि
1. नॉन स्टिक पैन में बटर गर्म करके इसके बीच में ग्रील्ड मोल्ड रखें।(वीडियो में देेखे)
2. अब इसमें 2 अंडो का सफेद भाग और एक अंडा डालें। फिर इसके ऊपर थोड़ा-सा नमक और काली मिर्च छिड़क दे और ढक कर तबतक पकाएं जब तक अंडे अच्छी तरह से पक न जाएं। 

(टॉपिंग) 
1. सबसे पहले बर्गर बन लें और उसके ऊपर केचप और मेयोनेज़ डालकर चम्मच से फैलाएं। 
2. अब इसपर सलाद, टमाटर स्लाइस, जलपिनोज रखकर ऊपर से नमक, काली मिर्च धनिया छिड़के। फिर इसपर फ्राई किया अंडा और पनीर रखें।
3. अब इसके ऊपर बन रख दें। एग बर्गर तैयार है इसे सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News