Easy Apple Fruit Donuts

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2017 - 01:00 PM (IST)

जायका : आजकल बच्‍चे बाजार की चीजें खाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। एेसे में वे फ्रूट्स बगैरा बिल्कुल नहीं खाते। एेसे में यदि आप बच्चों को फ्रूट्स की कोई नई डिश जो उन्हें मार्कीट जैसी लगे बनाकर खिलाएं तो वे झटपट खा लेंगे। आज हम आपको Easy Apple Fruit Donuts की रेसिपी बताएंगे जो बच्चों कोे काफी पसंद आएगी।


सामग्री
- क्रीम चीज
- आइसिंग कलर(Icing color)
- सेब
- स्प्रिंक्ल(Sprinkles)


विधि
1. एक बाउल में क्रीम चीज लें और फिर इसमें कुछ बूंदें आइसिंग कलर की डालकर मिक्स कर लें।
2. इसके बाद सेब का 3/4" का मोटा स्लाइस गोल आकार में काट लें। फिर आप चाकू की मदद से इसके बीच का हिस्सा निकाल दें।
3. सेब के स्लाइस के ऊपर कलर की हुई क्रीम चीज लगाएं।
4. फिर इसके ऊपर स्प्रिंक्ल छिड़कें।
5. सर्व करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News