मिनटों में बनाएं चटपटी अौर मसालेदार मसाला इडली फ्राई (pics)

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2016 - 05:15 PM (IST)

आज हम आपको सादी इडली से बनी मसाला इडली फ्राई को बनाना सीखाएगें। इस अाप घर पर मिनटों में बना सकते है। आप इसे ब्रेकफास्ट में बना कर खा सकते है।इसका खाने का टेस्ट बहुत ही चटपटा होता है। इसे तड़का और मसालों से बनाया जाता है। तो आइए जानते है इसे बनाने की रेसिपी।

 

आवश्यक सामग्री :-

 

- इडली 4

 

- राई ½

 

- कड़ी पत्‍ता 8-10 

 

- दही 2 चम्मच 

 

- चुटकीभर हल्दी

 

- प्याज, बारीक कटा हुआ  ½ चम्मच 

 

- टमाटर बारीक कटा हुआ  ½ 

 

- काली मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच 

 

 - लाल मिर्च पाउडर  ½ चम्मच 

 

- नमक स्वादानुसार

 

- तेल ½ कप

 

विधि :-

1. सबसे पहले इडली को छोटे टुकड़ों में काटकर अपनी मनपंसद शेप दें।

 

2. अब एक कटोरे में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, दही और नमक दालकर अच्छी तरह ले मिक्स कर लें।

 

3. इसके बाद में इडली के टुकड़ों को लेकर इस मिश्रण में डाल दें।

 

4. अब एक कड़ाही लेकर उसमें रोल डालकर गरम करें। 

 

5. जब तेल गर्म हो जाए तो इडली के टुकड़ों को तेल में डालकर कर फ्राई कर लें।

 

6. दुसरी कड़ाही लेकर उसमें कड़ी पत्ते, प्याज और टमाटर डालकर अच्छी तरह से भून लें और अब मिश्रण तैयार कर लें।

 

7. इस मिश्रण में इडली को डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें।

 

8. फ्राई करने के बाद में इडली को सर्विंग प्लेट में डालकर चटनी के साथ सबको गरमागर्म सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News