भांग पकौड़ा

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2017 - 11:38 AM (IST)

जायका : आज होली के त्यौहार पर हम खास रेसिपी भांग पकौड़ा बताएंगें। यह बनाने में बहुत ही आसान है। आप इन पकौड़ो को सभी मेहमानों को खिलाकर होली का मजा दुगुना कर सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी..


सामग्री
- 250 ग्राम आलू
- 150 ग्राम प्याज
- 200 ग्राम बेसन
- 40 ग्राम भंग
- 1 टी स्पून जीरा
- 1/2 टी स्पून अमचूर
- 1/4 टी स्पून अनार
- 1 टी स्पून लाल मिर्च
- 1 टी स्पून नमक
- 1 टेबल स्पून धनिया
- 200 मिलीलीटर पानी
- चाट मसाला सजाने के लिए


विधि
1. एक बाउल में सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।
2. एक भारी कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें इस मिश्रण के पकौड़े सुनहरे ब्राउन होने तक तल लें।
3. फिर इन्हें एक नैपकिन पेपर पर निकाल लें।
4. चाट मसाला ऊपर से छिड़कें।
5. गर्म-गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News