तस्वीरों में देखें, कॉन्स्टेंस शहर की खूबसूरती

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2016 - 05:08 PM (IST)

घुमने फिरने अौर समर वेकेशन मानाने का प्लेन बना रहे हैं तो जर्मनी का कॉन्स्टेंस शहर अापके लिए बेस्ट है। गर्मियों के लिए इस शहर को नेशनल जियॉग्राफिक चैनल ने अपनी फर्स्ट लिस्ट में शामिल किया है। जर्मनी का कॉन्स्टेंस का बॉर्डर स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया को छूता है। तो अाइए जानते हैं शहर की खूबसूरती बारे में...

 

- कोंस्टांज सिटी

कोंस्टांज सिटी बहुत ही पुराना शहर है। आज भी यहां पर बहुत सारे प्राचीन इमारतें और सड़कें मौजूद हैं। यहां की सबसे खास इमारत बड़ा गिरजा घर है। 1966 में यहां पर कॉन्स्टेंस यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी। 

 

- स्टिल्थ हाउस म्यूजियम

1922 में शुरू किए गए इस स्टिल्थ हाउस म्यूजियम में पाषाण और कांस्य युगीन घरों को बताया गया है। अाप को यहां से 6000 साल पहले रहने वाले लोगो की जिंदगी के बारे में सब कुछ पता चल सकता है।

 

- मैनो फ्लावर आइलैंड

इन दिनों मैनो फ्लावर आइलैंड पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुअा है। यह जगह शहर से 1 किमी की दूरी पर 110 एकड़ में फैला हुअा गार्डन है। यह गार्डन एनवायरन्मेंट स्टडीज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर करीब 500 किस्म के पौधे हैं अौर दुनिया में अलग-अलग किस्म की सर्वाधिक तितलियां इसी उद्यान में आती हैं।

 

- द हाउस ऑफ गोल्डन लॉयन

यहां पर द हाउस ऑफ गोल्डन लॉयन बिल्डिंग बनी है जो खूबसूरत वॉल पेंटिंग्स से ढकी हुई है। इस पेंटिंग्स को 1580 में बनाया गया था। अभी भी यह पेंटिंग्स वैसी ही है अौर खूबसूरत दिखती है।

 

- स्टेच्यू इम्पीरिया

इम्पीरिया जर्मनी शहर का सबसे मशहूर 9 मीटर ऊंचा बना स्टेच्यू है। इस स्टेच्यू में एक महिला ने अपने एक हाथ में राजा और दूसरे हाथ में पादरी को बिठाया हुअा है। यह महिला का बना स्टेच्यू हर चार मिनट में बाद घूमता है। 

 

- कैसे पहुंचेंगे

यहां अाने के लिए अापको पहले ज्यूरिख जाना होगा। ज्यूरिख से बस में या ट्रेन से 80 मिनट में इस खूबसूरत शहर में पहुंचा जा सकता है। यहां पर अप्रैल से अक्टूबर तक बाइकिंग के प्रोग्राम चलते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News