बुध का हुआ सिंह राशि में गोचर, मायावी चाल बिजनेस और लव लाइफ को देगी नया आयाम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2016 - 03:07 PM (IST)

दिन-प्रतिदिन जीवन की भाग-दौड़ बढ़ने से तनाव ने लाइफ स्टाइल में जगह ले ली है। आने वाला समय अच्छाई व बुराई अपने साथ लेकर आता है पर बेहतर जीवनशैली का चुनाव हमें स्वयं ही करना होता है। सोचिए अगर मंथ एंड में आपको यह मालूम हो कि आने वाले पखवाड़े में कौन सा दिन कैसा रहेगा या महत्वपूर्ण दिनों की शुभता-अशुभता को ध्यान में रखते हुए, किए जाने वाले कार्यों का नियोजन कर लिया जाए तो आपके लिए यह बहुत सहायक रह सकता है।  
 
ज्योतिषशास्त्र के पंचांग खंड अनुसार बुध ग्रह बुधवार दिनांक 27.07.16 को प्रातः 07 बजकर 17 मिनट पर सिंह राशि में आ जाएगा तथा शुक्रवार दिनांक 19.08.16 तक सिंह राशि में ही गोचर करेगा। नवग्रह के राजकुमार बुध देव दोहरे स्वभाव के ग्रह हैं। शास्त्रनुसार सिंह राशि का संबंध अग्नि तत्व से है। जब सूर्य व बुध का संबंध बनता है तब शुभ फल में अत्यधिक वृद्धि होती है। अगर आपको यह पहले ही बता दिया जाए तो निश्चित रूप से जीवन की गतिविधियों को सहज करने में मदद मिल सकती है। 
 
इस लेख के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि बुध का सिंह राशि में गोचर आप के लिए क्या शुभाशुभ परिणाम ला रहा है।
 
मेष: परिवार संग समय बिताने का मौका मिलेगा। संभल कर चलें समय आपके लिए ज्‍यादा अच्‍छा नहीं है। अहंकार में वृद्धि होगी। स्‍वभाव में नरमी लाएं। संबन्धों के प्रति प्रेम व आदर की भावना लाएं।
  
वृष: थोड़ा समय निकाल कर भविष्य की प्लानिंग करें। घर-परिवार में भी संभल कर रहें। बिजनैस में सक्सैस मिलेगी। काम करने से पहले अच्‍छी तरह विचार कर लें और किसी पर कोई भी काम थोपिए मत। 
 
मिथुन: लोगों से बातचीत करते रहें जिसे जीवन की मुश्किलें आसान होंगी। संबन्धों में असफलता मिलेगी। लव प्रपोजल देने का मौका हाथ से मत जाने दें। करियर के क्षेत्र में थोड़ी-बहुत रुकावटें आ सकती हैं। 
 
कर्क: स्वभाव उग्र रहेगा। बातचीत में विनम्रता लाएं। फाइनैंशियल प्लानिंग हेतु अच्छा समय है। अपनी वाणी के कारण नुकसान उठाना पड़ेगा। धन योजनाएं फलित होंगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। 
 
सिंह: स्वभाव में वाचालता आएगी। बातों में बहुत सारा समय खराब होगा। वैवाहिक संबंधों हेतु समय श्रेष्ठ है। लाइफ पार्टनर से अनबन दूर होगी। सामाजिक स्टार पर सक्रिय रहेंगे मन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
 
कन्या: समय आपको अतीत की यादों में ले जाएगा। धन निवेश की योजना फलीभूत होगी। अहंकार से दूर रहकर सबसे मधुर संबंध बनाएं। मित्रों संग आउटिंग पर जाएंगे। व्‍यवहार कुशलता सफलता दिलाएगी। 
 
तुला: दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। विरोधियों को नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। लोगों से लाभ होगा। समय पक्ष का है मौके हाथ से न जाने दें। शत्रु परास्‍त होंगे। अव्यवहारिकता आलोचना करवाएगी।
  
वृश्चिक: बिजनैस में बड़ा इन्वैस्टमैंट करेंगे। खर्च को काबू में रखें। पैसे की बचत परम आवश्यक है। फॅमिली लाइफ अच्छी रहेगी। सामाजिक स्तर पर मेलजोल बढ़ाएं। सहकर्मियों को खुश रखने का प्रयास करें। 
 
धनु: समय परीक्षा और चुनौतियों का है। लव लाइफ में परेशानियां आएंगी। अधर्म से दूर रहकर धर्म का मार्ग अपनाएं। किसी का अहित न सोचें अन्यथा आपका बुरा होगा। स्वयं पर काबू रखें और सीधा चलें।  
 
मकर: आपकी मानसिक उत्तेजना का कारण काम वासना है। इंद्रियों को वश में रखें। निजी जीवन सामान्‍य रहेगा। समय लाभ के संकेत दे रहा है निश्चित लाभ होगा। व्‍यापार में प्रयास सफलता दिलाएंगे। 
 
कुंभ: रिश्‍तों में अहंकार न लाएं अन्यथा निजी जीवन में तो समस्‍याएं आएंगी। मैरिड लाइफ में कटुता आएगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाएं। अव्यवहारिकता नुकसान देगी। प्रॉफेशन पर असर पड़ेगा। 
 
मीन: पीठ पीछे दूसरों की बुराई करना त्यागें। स्‍वयं में पॉज़िटिव बदलाव लाएं। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। प्रॉफेशन में बड़े लाभ की संभावना है। 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News