शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सैंसेक्स 106 अंक मजबूत

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 03:51 PM (IST)

नई दिल्लीः ऊपरी स्तरों पर घरेलू बाजारों में मुनाफावसूली देखने को मिली है। दिन के ऊपरी स्तरों से निफ्टी 50 अंकों से ज्यादा नीचे फिसला है, जबकि सैंसेक्स ने करीब 150 अंकों की तेजी गंवाई है। आज के कारोबार में निफ्टी 9498.65 तक पहुंचा था, तो सैंसेक्स ने 30712.15 तक दस्तक दी थी। अंत में सैंसेक्स 106.05 अंक यानि 0.35 फीसदी बढ़कर 30,570.97 पर और निफ्टी 10.35 अंक यानि 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 9,438.25 पर बंद हुआ है।

मिडकैप-स्मॉलकैप में कमजोरी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी गिरकर 14467 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 14762 तक पहुंचा था। बी.एस.ई. का स्मॉलैकप इंडेक्स करीब 1.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 15054 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 15350 के करीब तक पहुंचा था।

बैंक निफ्टी में मामूली गिरावट
पी.एस.यू. बैंक, फार्मा, मेटल, ऑटो, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली हावी हुई है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 22,653 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि आज के कारोबार में इंडेक्स 22920 तक पहुंचा था। निफ्टी के पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 4.2 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.7 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.6 फीसदी की कमजोरी आई है। बी.एस.ई. के पावर इंडेक्स में 1.25 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.3 फीसदी की कमजोरी आई है।

FMCG और IT में बढ़त
एफ.एम.सी.जी., आई.टी., कंज्यूमर ड्युरेबल्स और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी दिखी है। निफ्टी के एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 3.6 फीसदी और आई.टी. इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. के कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 0.6 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी दिखी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News