ISL के लिए करोड़ों में बिके भारत के दो प्रमुख खिलाड़ी

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 11:50 PM (IST)

मुंबई: भारत के दो प्रमुख खिलाडिय़ों अनस एडाथोडिका और युगेनसन लिंगदोह को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सत्र के लिए रविवार को हुई नीलामी में एक करोड़ 10 लाख रुपए की भारी भरकम कीमत मिली। भारतीय खिलाडिय़ों की कीमत में 2014 के पहले सत्र के मु$काबले 103 फीसदी का उछाल देखने में आया। दस क्लबों ने दिन भर चली नीलामी में 156 खिलाडिय़ों को खरीदने के लिए 48.85 करोड़ रुपये खर्च किए। 2014 में पहले सत्र के लिए हुई नीलामी में आठ क्लबों ने 24 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

एडाथोडिका और युगेनसन दोनों को एक करोड़ 10 लाख रुपए की कीमत मिली। नई टीम जमशेदपुर ने अनस को खरीदने में एक मिनट का समय बर्बाद नहीं किया। अनस जमशेदपुर टीम में आने वाले पहले खिलाड़ी बने। कोलकाता टीम ने पहले मौके पर ही युगेनसन को खरीद लिया। टूर्नामेंट का चौथा सत्र 17 नवंबर से शुरू होगा और इसमें 29 राष्ट्रीय खिलाडिय़ों में से 25 हिस्सा लेंगे जिसमें सुनील छेत्री, जेजे, युगेनसन , जैकीचंद, सन्देश, प्रीतम, सुब्रत पॉल और जयेश शामिल हैं। यह लीग पांच महीने तक चलेगी।

दस क्लबों ने सात जुलाई की समय सीमा से पहले 22 खिलाडिय़ों को रिटेन करने पर 11.51 करोड़ रुपए खर्च कि ए थे। नीलामी में क्लबों को न्यूनतम 15 और अधिकतम 18 भारतीय खिलाडिय़ों का कोटा पूरा करना था जिसमें दो अंडर 21 खिलाड़ी शामिल थे। दिन की समाप्ति पर 134 सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों पर कुल 37.33 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इस तरह क्लबों ने कुल 48.85 करोड़ रुपए खर्च किए। सचिन तेंदुलकर की केरल ब्लास्टर्स टीम ने कोच्चि के एक कॉलेज छात्र अजित सिवान को $खरीदा। बेंगलुरु ने 17 भारतीय खिलाडिय़ों पर 6.01 करोड़ खर्चे जबकि केरल ब्लास्टर्स ने 16 भारतीय खिलाडिय़ों पर 5.93 करोड़ खर्च किए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News