यह हैं सबसे लंबे छक्के लगाने वाले पांच बल्लेबाज

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 06:01 PM (IST)

नई दिल्ली: आज कल हर बल्लेबाज तेज रफतार से बल्लेबाज करना पसंद करता है। हर बल्लेबाज सोचता है कि वह हर गेंद पर चौका यां छक्का लगाए। आपने क्रिकेट के मैदान पर कई बल्लेबाजों को छक्के जड़ते देखा होगा लेकिन आज हम आको ऐसे पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगें जिन्होंने सबसे लंबे छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं। आइए जाने ऐसे पांच बल्लेबाजों के के बारें में जिन्होंने जड़े हैं सबसे लंबे छक्के।

1. क्रिस लिन
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन इस लिस्ट में सबसे उपर हैं। वह अपनी दमदार बल्लेबाज के कारण सबके दिलों में राज करते हैं। आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके लिन ने बिग बैश लीग में दुनिया का सबसे लंबाा छक्का लगाया। ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेलते हुए लिन ने होबार्ट हरीकेन्स के गेंदबाज शॉन टैट की गेंद पर 121 मीटर लंबा छक्का लगाया। ये बिग बैश लीग का भी सबसे लंबा छक्का है।
PunjabKesari
2. कोरी एंडरसन
न्यूजीलैंड के आक्रमक बल्लेबाज कोरी एंडरसन भी अपने तेज तरार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। एंडरसन ने अपने देश के लिए कई बार बड़ी पारियां खेल कर टीम को जीताया है। उन्होंने सबसे लंभा छक्का 2014 में भारत के खिलाफ लगाया था। उन्होंने भारतीय गेंदबाज ईशांत शर्मा की गेंद पर 120 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था।
PunjabKesari
3. युवराज सिंह
टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह भी लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। 2007 में टी20 विश्व कप में युवराज ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। इस विश्व कप में युवराज का प्रर्दशन काफी शानदार रहा था। उन्होंने इश विश्व कप में ही 6 गेंदों पर 6 छक्के भी लगाए थे।
PunjabKesari
4. डेनियल क्रिस्चियन
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेनियल क्रिस्चियन हैं। डेन ने बिग बैश लीग में होबार्ट की ओर से खेलते हुए हरीकेन्स के खिलाफ 117 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
PunjabKesari
5. महेंद्र सिंह धोनी
अपने छक्कों के लिए मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 में 112 मीटर लंबा छक्का लगाया था। धोनी ने कई बार अपनी टीम को आखरी गेंद पर छक्का मार कर जिताया है।
PunjabKesari 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News