ग्रेट खली का ये शार्गिद मचाएगा WWE में धमाल, मिला बड़ा ऑफर

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 05:14 PM (IST)

नई दिल्ली: द ग्रेट खली के नाम से पहचान बनाने वाले दिलीप सिंह ने डब्ल्यूडब्ल्यूई का चैंपियन बनकर भारत का नाम रोशन किया। अब उन्ही के नक्शे कदम पर चलते हुए 25 वर्षीय गुरविंद्र सिंह उर्फ शैंकी भी डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। जानकारी मुताबिक गुरविंद्र सिंह का चयन डब्ल्यूडब्ल्यूई ट्रायल के लिए हो गया है। अगर वह यह ट्रायल पास कर लेंगे तो उनको डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए टिकट मिल सकता है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने दोस्त से खुशी का इजहार कर रहे हैं। 


12 अंडे और चिकन खाता है ये बॉडी बिल्डर
शैंकी सुबह छह बजे बिस्तर छोड़कर 11 बजे तक तैयारी में लगे रहते हैं। इंस्टीट्यूट में उनकी हाइट सभी में लोगों से ज्यादा है। सुबह नाश्ते में एक दर्जन अंडे, दलिया, दोपहर के भोजन में फुल चिकन, दाल, एक प्लेट चावल, रोटी और शाम के वक्त फिर एक दर्जन अंडे, रात को चिकन, चावल, दाल व रोटी लेते हैं। इस पर 1200 से 1500 रुपए का हर रोज खर्च है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News