ग्रेट खली करेंगे हिमाचल ओंलिम्पिक खेलों का उद्घाटन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 09:31 AM (IST)

हमीरपुर: द ग्रेट खली के नाम से मशहूर डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. के भारतीय रेसलर दिलीप सिंह राणा और प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 22 जून से हो रहे 5 दिवसीय हिमाचल प्रदेश राज्य ओंलिम्पिक खेलों का उद्घाटन करेंगे। हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक संघ अपने अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पहली बार हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक खेलों का आयोजन कर रहा है। उद्घाटन समारोह में कई बॉलीवुड हस्तियों के मौजूद रहने की भी उम्मीद है।

22 से 25 जून तक होने वाले इस ओंलिम्पिक में 11 खेलों हॉकी, एथलैटिक्स, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, जूडो, कबड्डी, वालीबॉल, कुश्ती, खो-खो, भारोत्तोलन और निशानेबाजी का आयोजन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News