मारिन को हरा जू यिंग बनीं सिंगापुर ओपन चैंपियन

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 05:09 PM (IST)

सिंगापुर: विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइपे की तेई जू यिंग ने दूसरे नंबर की खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मारिन को एकबार फिर खिताबी मुकाबले में रविवार को 21-15, 21-15 से मात देते हुए सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूनामेंट के महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया।  

जू यिंग ने हाल ही में मलेशिया ओपन में मारिन को 23-25, 22-20, 21-13 से हराकर खिताब जीता था। टॉप सीड जू ङ्क्षयग ने फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाते हुए मारिन को एकतरफा अंदाज में लगातार गेमों में मात्र 38 मिनट 21-15, 21-15 से शिकस्त दी।   

विश्व और ओलंपिक चैंपियन मारिन का विश्व रैंकिंग में नंबर वन ताइपे की जू यिंग के खिलाफ करिया रिकार्ड 4-5 का हो गया है। मारिन फाइनल में जू ङ्क्षयग के खिलाफ एक बार फिर औसत नजर आयीं और उनसे पार नहीं पा पाईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News