म्यामां के खिलाफ मैच काफी अहम: सुनील छेत्री

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2017 - 04:55 PM (IST)

मुंबई: भारतीय फुटबाल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री चाहते हैं कि उनका देश एएफसी एशिया कप के लिए नियमित रूप से क्वालीफाई करके एक मानक तय करे।  भारतीय टीम एशियाई कप क्वालीफायर के लिये तैयारी कर रही है, जिसमें पहला मुकाबला म्यामां से होगा जो दोनों देशों के बीच एएफसी चैलेंज कप के 2014 चरण में पिछली भिड़त में विजेता रही थी।

छेत्री ने आज कहा कि मैं सिर्फ यह मैच जीतना चाहता हूं। नियमित रूप से एएफसी एशिया कप के लिए क्वालीफाई करके हमें मानक तय करना होगा और अब यह समय इसे हासिल करने का है। इसी तरह आपको पता चलेगा कि आप सुधार कर रहे हो। म्यामां के खिलाफ यह मैच हमारे लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें हमारे पास क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है।   

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले छेत्री ने कहा कि उन्हें और उनके खिलाड़ियों को म्यामां को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। उन्होंने अंधेरी खेल परिसर में होने वाले अभ्यास सत्र से पहले कहा कि इस समय दक्षिण पूर्व एशिया में म्यामां कठिन टीमों में से एक है। हमारे लिए यह एक मुश्किल चुनौती होगी और अगर हमें इसमें जीत दर्ज करनी है तो हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News