फिर से नंबर एक बन सकते हैं फेडरर : वावरिंका

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 04:18 PM (IST)

मियामी: रोजर फेडरर के चोट से उबरने के बाद लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उनके हमवतन स्विस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका को लगता है कि वह 35 साल की उम्र में टेनिस इतिहास के सबसे अधिक उम्र के नंबर एक खिलाड़ी बन सकते हैंं। फेडरर ने रविवार को वावरिंका को हराकर इंडियन वेल्स का खिताब जीता। यह आस्ट्रेलियाई आेपन की खिताबी जीत के बाद इस साल उनका दूसरा खिताब है। 

घुटने की चोट के कारण फेडरर लगभग 6 महीने तक नहीं खेल पाए थे जिससे वह रैंकिंग में नीचे खिसक गये थे लेकिन अब वह छठे नंबर पर काबिज हो गए हैं।  वावरिंका ने कहा कि फेडरर ने न सिर्फ अच्छी वापसी की बल्कि वह अलग अंदाज में खेल रहे हैं जिससे वह फिर से रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच सकते है।  

उन्होंने कहा कवह वास्तव में बहुत अच्छा खेल रहा है। वह पहले की तुलना में बेसलाइन के अधिक करीब से खेल रहा है। वह टाप स्पिन का अधिक उपयोग कर रहा है और बेहतर रिटर्न कर रहा है। निश्चित तौर पर वह नंबर एक बनने की दौड़ में है। उसने हाल में मास्टर्स फाइनल जीता। आंदे अगासी के नाम पर सबसे अधिक उम्र 33 साल में नंबर एक बनने का रिकार्ड है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News