राशिद संयुक्त रूप से शीर्ष पर, चौरसिया ने चार अंडर का कार्ड खेला

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2017 - 06:29 PM (IST)

थाईलैंड: भारतीय गोल्फर राशिद खान ने आज यहां 500,000 डालर ईनामी राशि के क्वींस कप के पहले दौर में छह अंडर 65 का कार्ड खेला। बैक नाइन पर एसएसपी चौरसिया ने अच्छा प्रदर्शन किया, जो एशियाई टूर के आर्डर आफ मेरिट में अभी दूसरे नंबर पर हैं। 

उन्होंने 67 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं। अन्य भारतीयों में राहिल गंगजी (69) संयुक्त 23वें, जीव मिल्खा सिंह और शिव कपूर संयुक्त 70 के कार्ड से संयुक्त 44वें स्थान पर हैं। सुजान (70) संयुक्त 60वें, चिराग कुमार (72) संयुक्त 72वें, अर्जुन प्रसाद संयुक्त 88वें, शुभकंर शर्मा संयुक्त 112वें और एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 121वें स्थान पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News