प्रो कबड्डी लीग: अबोजार सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2017 - 05:18 PM (IST)

नई दिल्ली: ईरान के अबोजार मोहाजरमिघानी इस साल प्रो कबड्डी लीग में खिलाडिय़ों की नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने जब उन्हें नयी फ्रेंचाइजी गुजरात ने 50 लाख रूपए में खरीदा जबकि भारत के नितिन तोमर के लिए सबसे अधिक बोली लगी।  

कल रात हुई नीलामी में अबोजार के अलावा विदेशी खिलाडिय़ों में ईरान के अबोलफजल माघसोदलो (दिल्ली, 31 लाख 80 हजार रूपए), ईरान के फरहाद रहीमी मिलाघरदान (तेलुगु टाइटंस, 29 लाख रूपए), थाईलैंड के खोमसान थोंगखाम (हरियाणा, 20 लाख 40 हजार रूपए) और ईरान के हादी ओस्तोरक (यू मुंबा, 18 लाख 60 हजार) के लिए भी भारी भरकम बोली लगी। 

 इस साल की नीलामी में टीम यूपी ने नितिन के लिए सर्वाधिक 93 लाख रूपये की बोली लगाई जबकि उनका आधार मूल्य 20 लाख रूपये था।  पहले सत्र की नीलामी में राकेश कुमार 12 लाख 80 हजार रूपए के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी थे और उसकी तुलना में नितिन को मिलने वाली राशि में 626 प्रतिशत इजाफा हुआ है।  नितिन के अलावा भारतीय खिलाडिय़ों में रोहित कुमार को बेंगलुरू बुल्स ने 81 लाख, मनजीत छिल्लर को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 75 लाख 50 हजार, सुरजीत सिंह को बंगाल वारियर्स ने 73 लाख और सेलवामनी के को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 73 लाख रूपये में खरीदा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News