होंडुरास के खिलाफ हमारा मिडफील्ड का प्रदर्शन अच्छा नहीं था: कार्लोस

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 05:08 PM (IST)

कोच्चि: ब्राजील के कोच कार्लोस अमाडेयू अपने खिलाडिय़ों के होंडुरास के खिलाफ प्रदर्शन से खुश नहीं हैं जबकि उन्होंने फीफा अंडर-17 विश्व कप के प्री क्वार्टरफाइनल मैच में 3-0 से जीत दर्ज की है और उनका मानना है कि उन्हें क्वार्टरफाइनल में मजबूत जर्मनी के खिलाफ अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है।

अमाडेयू ने कहा कि टीम की मिडफील्ड का खेल इतना अच्छा नहीं था क्योंकि होंडुरास ने ब्राजील के गोल में कई हमले बोले। उन्होंने कहा, ‘‘सभी खिलाडिय़ों का अपना काम है। जिम्मेदारी बंटी हुई हैं। हमारी मिडफील्ड का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं था। कई गोल शाट लगे। हम इन्हें पहले ही रोक सकते थे। होंडुरास गोल करने के काफी करीब आ गया था। हमें अगले मैच में इसी में सुधार करना होगा। ’’  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News