प्रो-ओलंपिया पावरलिफ्टिंग में भाग लेने वाले पहले भारतीय बनेंगे मुकेश

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2017 - 01:46 PM (IST)

नई दिल्ली:  द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन के शिष्य मुकेश सिंह अमरीका के लास-वेगास में प्रो-ओलंपिया पावरलिफ्टिंग चैम्पिंयनशिप में भाग लेने वाले पहले भारतीय बनने का इतिहास रचने जा रहे हैं।  प्रो-ओलिंपिया पावरलिफ्टिंग चैम्पिंयनशिप का अमरीका के लास वेगास शहर में 15-16 सितंबर को आयोजन होना है। द्रोणाचार्य अवार्डी भूपेन्द्र धवन के शिष्य मुकेश सिंह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहले भारतीय बनेंगे।   

मुकेश के कोच द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन को हाल ही में बर्मिंघम (इंग्लैंड) में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग यूनियन द्वारा इन्टरनेशनल हाल आफ फेम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। धवन अब तक 16 प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के कोच के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।  मुकेश पावरलिफ्टिंग में 3 बार के विश्व चैम्पियन तथा तीन ही बार के यूरोपियन चैम्पियन रह चुके हैं। 

2016-17 में यूरोप में उन्हें सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर घोषित किया गया था। वह 4 बार मि. इंडिया का खिताब भी जीत चुके हैं। इसके साथ ही वह बाडी-बिल्डिंग में एशिया सिल्वर विजेता और साउथ एशिया गोल्ड मैडल विजेता हैं।  अपने शिष्य मुकेश की इस उपलब्धि से प्रफुल्लित द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ मुकेश की नहीं है बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। मुझे पूरा विश्वास है कि मुकेश नई उंचाइयों को छुएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News