'हमर' कार को छोड़ 13 साल बाद 'ट्रेन' से मैच खेलने निकले धोनी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 02:24 PM (IST)

कोलकाता: दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ कल एक विशेष यात्री ने सफर किया जब उसके पूर्व कर्मचारी महेंद्र सिंह धोनी ने यहां विजय हजारे ट्राफी में हिस्सा लेने के लिए झारखंड एकदिवसीय क्रिकेट टीम के साथ रांची से हावड़ा की यात्रा ट्रेन से करने को प्राथमिकता दी।  

इसके साथ ही धोनी के 2000 के दशक के संघर्ष के शुरूआती वर्षों की याद ताजा हो गई जब वह खडग़पुर में टिकट इंस्पेक्टर थे। भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी ने 18616 क्रिया योग एक्सप्रेस के सेकेंड एसी में यात्रा की।  विजय हजारे ट्राफी में झारखंड की अगुआई कर रहे धोनी ने 13 साल बाद ट्रेन की यात्रा करते हुए कोई विशेष सेवा नहीं मांगी।  

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय घोष ने कहा कि उन्होंने :झारखंड ने: विशेष कोच आरक्षित नहीं कराया था और धोनी ने अपनी टीम और अन्य सवारियों के साथ सेकेंड एसी में यात्रा की। उन्होंने धोनी सहित 23 यात्रियों की बुकिंग कराई थी। धोनी क्रिया योगी एक्सप्रेस में रांची में रात 9 बजकर 40 मिनट पर बैठे और हावड़ा स्टेशन पर सुबह छह बजकर 50 मिनट पर उतरे। वह खडग़पुर आज सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पहुंचे थे।  धोनी ने इस दौरान सोशल नेटवर्क पर अपने करोड़ों प्रशंसकों के लिए सेल्फी भी डाली।  घोष ने कहा कि हमें इसकी पहले से जानकारी थी इसलिए हमने कल रात रांची में और आज सुबह हावड़ा में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News