फीफा रैंकिंग में भारत को लगा करारा झटका

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 10:34 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय फुटबाल टीम फीफा की ताजा विश्व रैंकिंग में दो पायदान नीचे 132वें स्थान पर खिसक गई।  भारत के 233 अंक हैं जो उसके पिछले महीने के योग से 11 कम हैं।  

एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के देशों में भारत 46 देशों में 19वें स्थान पर है। ईरान एशिया में सबसे उपर है। उसकी विश्व रैंकिंग 33 है।  अर्जेंटीना विश्व रैंकिंग में अब भी शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद ब्राजील, जर्मनी, चिली और बेल्जियम का नंबर आता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News