भारत ए पुरूष हॉकी टीम न्यू साउथ वेल्स से 0-1 से हारी

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2017 - 07:35 PM (IST)

पर्थ: भारत ‘ए’ पुरूष हॉकी टीम को आज यहां 2017 पुरूष आस्ट्रेलियाई हॉकी लीग के करीब मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स से 0-1 से हार गई। भारत ए ने शुरूआती मैच में वेस्टर्न आस्ट्रेलिया पर 4-1 की जीत से शानदार शुरूआत की थी। लेकिन आज एकमात्र गोल से हारने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

पहले और दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन अंतिम 30 मिनट काफी तनावपूर्ण रहा जिसमें न्यू साउथ वेल्स की टीम 37वें मिनट में गोल करने में सफल रही। ब्लेक गोवर्स ने भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक को छकाते हुए मैदानी गोल दागा। सोमवार को भारत ए का सामना पूल बी के अगले मुकाबले में नार्दर्न टेरीटरी से होगा।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News