भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया में हार से खत्म हुआ सफर

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2017 - 06:08 PM (IST)

पर्थः भारतीय महिला हाकी ए टीम को ऑस्ट्रेलियाई हाकी लीग के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी से आज यहां 0-2 से हार का समना करना पड़ा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही। ग्रुप डी के इस मैच में ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी की ओर से दोनों गोल जेसिका स्मिथ (18वें और 53वें मिनट) ने किये। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में आक्रमक खेल के दम पर दो पेनल्टी कार्नर बनाये लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल पायी।

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने गेंद पर बराबर नियंत्रण किया लेकिन ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी ने भारतीय गोल पोस्ट पर ज्यादा हमले किये। इसी क्वार्टर में भारत को पहला गोल खाना पड़ा।  दोनों टीमों को तीसरे क्वार्टर में दो-दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन कोई उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाया। चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम को मिली पेनल्टी को गोलकीपर रेनी हंटर ने रोक दिया। 53वें मिनट में जेसिका ने गोलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़त 2-0 कर दी, जो निर्णायक रही।  
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News