बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंचे प्रणय

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 01:46 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय यूएस ओपन ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीतने के कारण बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में छह पायदान आगे 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। चोटों से उबरने के बाद वापसी करने वाले पारूपल्ली कश्यप ने भी यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी। वह 12 पायदान की छलांग लगाकर 47वें स्थान पर पहुंच गए हैं।   

विश्व चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय समीर वर्मा को भी चार पायदान का फायदा हुआ है। वह 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रणय के आगे बढऩे से अब भारत के चार पुरूष खिलाड़ी शीर्ष 20 में पहुंच गए हैं। किदाम्बी श्रीकांत भारतीयों में शीर्ष पर और विश्व रैंकिंग में 8वें स्थान पर हैं। अजय जयराम 16वें और बी साई प्रणीत 19वें स्थान पर हैं। प्रणीत एक स्थान नीचे खिसके हैं। महिलाओं के वर्ग में पी वी सिंधु 5वें स्थान पर बनी हुई हैं जबकि साइना नेहवाल एक पायदान नीचे 16वें स्थान पर खिसक गई हैं।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News