हाॅकी इंडिया ने कोच एंटोनी के निधन पर शोक व्यक्त किया

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2017 - 04:12 PM (IST)

नई दिल्लीः हाकी इंडिया ने राष्ट्रीय महिला हाॅकी टीम के पूर्व कोच पी पी एंटोनी के निधन पर शोक व्यक्त किया जो बेंगलुरू के साई परिसर में भी कोचों को ट्रेङ्क्षनग देते थे। उनका कल त्रिचूर में निधन हो गया, वह 68 वर्ष के थे। एंटोनी के मार्गदर्शन में भारतीय जूनियर महिला टीम ने 1999 में चार देशों का टूर्नामेंट जीता था और जूनियर एशिया कप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वह 2001 में सीनियर टीम के कोच बने थे।   

हाकी इंडिया की अध्यक्ष मरियम्मा कोशी ने कहा, ‘‘एंटोनी बहुत योग्य कोच थे, वह अनुशासन का बहुत ध्यान रखते थे। उनके मार्गदर्शन में भारतीय हाकी टीम ने काफी अच्छे नतीजे हासिल किये। मुझे बहुत दुख हे कि वह आज हमारे साथ नहीं हैं। हाकी इंडिया की तरफ से मैं एंटोनी के परिवार -उनकी पत्नी बीना और बेटे फ्रांसिस- को संवेदना प्रकट करना चाहूंगी। मैं प्रार्थना करूंगी कि उनके परिवार को इससे उबरने की ताकत मिले। ’’ 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News