आने वाले समय में फिर से हॉकी पहुंचेगा बुलंदियों पर

punjabkesari.in Monday, May 08, 2017 - 09:36 PM (IST)

जालंधर: भारतीय हाकी टीम के बेस्ट स्ट्राइकर में से एक गुरपिंदर पाल सिंह आज गुरुग्राम पहुंचे। गुरपिंदर ने स्पोट्र्स वियर ब्रांड प्योर प्ले के साथ इंडोरसमेंड ढील साइन की है। हाल ही में हुए अजलान शाह हाकी कप में भारत ने ब्रांज मेडल जीता हैं। जिसमें गुरपिंदर ने 2 गोल दागे। 

गुरपिंदर का कहना हैं कि हाकी भारत का राष्ट्रीय खेल हैं बावजूद इसके क्रिकेट को तवज्जों दी जाती हैं। वहीं इंडोरसमेंट और हाकी को बाकि जगह मिल रही हैं प्रमोशन के चलते उन्हे उम्मीद हैं कि भारतीय हाकी एक बार फिर से उभर कर सामने आएगा। 

आपको बता दे कि गुरपिंदर हाकी के पूर्व खिलाड़ी गगनजीत सिंह के ममेरे भाई हैं। मिडफील्ड में खेलते-खेलते वे ड्रैगफ्लिकर के तौर पर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना रहे हैं। इसी के साथ रुपिंदर दिल्ली वेवर राइडर के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News