घोषाल, चिनप्पा को पेरिस आेलंपिक में स्क्वाश के शामिल होने की उम्मीद

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 04:31 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत के चोटी के खिलाड़ियों सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने अंतरराष्ट्रीय आेलंपिक समिति (आईआेसी) के स्क्वाश के प्रति रूखे रवैये पर निराशा व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि फ्रांसीसी खिलाडयिों के लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण यह खेल पेरिस में 2024 में होने वाले आेलंपिक खेलों का हिस्सा बन सकता है। स्क्वाश को 2020 में तोक्यो में होने वाले आेलंपिक खेलों में शामिल करने के लिये पुरजोर अभियान चलाया गया था लेकिन ब्यूनसआयर्स में आईआेसी के 125वें सत्र के दौरान आईआेसी ने इसके बजाय कुश्ती को चुना। 

अब स्क्वाश को 2024 पेरिस आेलंपिक में शामिल करने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। घोषाल ने आज यहां कहा कि हमें पूरी उम्मीद थी कि 2020 तोक्यो आेलंपिक में स्क्वाश को मुख्य खेल के तौर पर शामिल किया जाएगा लेकिन आईआेसी का नजरिया भिन्न था। वास्तव में इस फैसले से मुझे काफी निराशा हुई। उन्होंने कहा किअब हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि 2024 में पेरिस आेलंपिक में स्क्वाश इन खेलों का हिस्सा बने। फ्रांस अभी पुरूष और महिला दोनों वर्गों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मेरी कुछ फ्रांसीसी खिलाड़ियों से बात भी हुई और वह भी उम्मीद कर रहे हैं कि मेजबान होने के कारण उनकी राष्ट्रीय आेलंपिक समिति स्क्वाश को मुख्य खेलों में शामिल करने के लिये कहेगा। 

विश्व में 27वें नंबर के खिलाड़ी और इंचियोन एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता घोषाल ने कहा कि हमारा खेल आेलंपिक खेलों में एक स्थान पाने का पूरा हकदार है। स्क्वाश को जब तोक्यो आेलंपिक खेलों में शामिल होने की दौड़ में कुश्ती से मात खानी पड़ी थी तब एन रामचंद्रन विश्व स्क्वाश महासंघ के अध्यक्ष थे और जोशना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किये थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News