फुटबाल के इतिहास में पहली बार होगी 7 महिला रैफरी

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 03:57 PM (IST)

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल के इतिहास में पहली बार 7 महिला अधिकारियों को 6 अक्तूबर से यहां शुरू होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए सहयोगी रैफरी के तौर पर चुना गया है।  

टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने बयान में कहा कि पहली बार फीफा ने पुरूषों के टूर्नामेंट के लिए महिला रैफरियों का चयन किया है। संयुक्त तैयारियों में सुधारों और नतीजों को देखकर महसूस किया गया कि अब समय आ गया है कि शीर्ष महिला रैफरियों को पुरूषों की प्रतिस्पर्धा में पुरूष साथियों के साथ रैफरी के तौर पर चुना जाए।’’  

फीफा रैफरी समिति ने मैच अधिकारियों की 21 तिकडिय़ां नियुक्त की हैं जो सभी 6 परिसंघों का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारत में अंडर-17 विश्व कप का आयोजन 6 से 28 अक्तूबर के बीच गोवा, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, नवी मुंबई और नई दिल्ली में किया जाएगा। फाइनल 28 अक्तूबर को कोलकाता में विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में खेला जाएगा।  ये सहयोगी रैफरी इस प्रकार हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News