महिला खिलाड़ी का पहले बना अश्लील वीडियो और फिर तीन साल तक...

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 06:50 PM (IST)

भोपाल: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के यहां गोरेगांव स्थित परिसर की 25 वर्षीय एक महिला खिलाड़ी ने साई के ही एक साथी खिलाड़ी पर कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक शारीरिक शोषण एवं परेशान करने के आरोप लगाये हैं।   रातीबड पुलिस थाना प्रभारी अशोक गौतम ने आज यहां बताया कि साई की महिला खिलाड़ी ने एक अन्य खिलाड़ी सुनील के खिलाफ हरियाणा के रोहतक स्थित महिला थाने में हाल ही में उनके साथ जबर्दस्ती करने की शिकायत दर्ज की है, जिस पर वहां की पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी केस डायरी रातीबड पुलिस थाना में भेजी है, जो सोमवार को मिली है।  

शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण
उन्होंने कहा कि केस डायरी के अनुसार ये दोनों खिलाडी रोहतक के रहने वाले हैं और वर्ष 2013 में अपने अपने खेल में कोर्स करने के लिए भोपाल साई में आये थे। इस साल जनवरी में इन दोनों का कोर्स पूरा हो गया है और दोनों रोहतक वापस चले गये हैं। गौतम ने बताया कि शिकायत के अनुसार ये दोनों पिछले तीन साल से एकदूसरे के संपर्क में थे और सुनील शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उन्होंने कहा कि सुनील ने वाटर स्पोट्र्स की इस महिला खिलाड़ी का अश्लील वीडियो बनाकर रोहतक में भी उसका शारीरिक शोषण किया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा है। यह अश्लील वीडियों सुनील ने पीडिता को भी भेजा है। उन्होंने कहा कि महिला का आरोप है कि वह अब शादी से इनकार कर रहा है।

मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
गौतम ने बताया कि इसी से परेशान होकर महिला ने रोहतक में शून्य पर मामला दर्ज करवाया और जब वहां पर पुलिस द्वारा कोई कार्वाई नहीं की गई तो उसने हरियाणा के मुख्यमंत्री से इस पर कार्यवाही करने की गुहार लगायी, जिसके बाद इस केस की डायरी रातीबड पुलिस थाना, भोपाल भेजी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कार्यवाही हो रही है और यह केस डायरी भोपाल अपराध शाखा को भेज दी गई है। गौतम ने बताया कि यह मामला महिला से संबंधित है, इसलिए महिला निरीक्षक इसकी जांच करेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News